{"_id":"65755f59a83c07ce9a054fe3","slug":"video-khel-kood-mahasangram-in-kullu-manali-defeat-naina-devi-team-in-kabaddi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : खेलकूद महासंग्राम शुरू, कबड्डी में मनाली ने नैना देवी, कांगड़ा ने चंबा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : खेलकूद महासंग्राम शुरू, कबड्डी में मनाली ने नैना देवी, कांगड़ा ने चंबा को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Dec 2023 12:21 PM IST
जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में खेलकूद महासंग्राम में सूबे के 20 अंचलों के खिलाड़ी कबड्डी और एथलेटिक्स में दमखम दिखा रहे हैं। अभ्युदय यूथ क्लब संभाग उत्तर हिमाचल खेलकूद प्रतियोगिता करवा रहा है। इसमें भाग कुल्लू के अलावा पालमपुर, नूरपुर और बिलासपुर के छात्र और छात्रा वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस खेलकूद महासंग्राम का पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें राष्ट्र हित के कार्यों के लिए हमेशा सजग रहने का संदेश दिया। खेलकूद महासंग्राम में छात्रा और छात्र वर्ग के कबड्डी मुकाबले खेले गए। इनमें मनाली के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। छात्र वर्ग में पहले मुकाबले में नगरोटा अंचल ने भंजराडू अंचल को हराया। दूसरे मुकाबले में जोगिंद्रनगर ने देहरा, तीसरे मुकाबले में मनाली ने नैना देवी और अंतिम मुकाबले में कांगड़ा ने चंबा अंचल को मात दी। इसी प्रकार छात्रा वर्ग में पहला मैच मनाली और जोगिंद्रनगर अंचल के बीच खेला गया। इसमें मनाली ने जोगिंद्र नगर को हराया। दूसरे मैच में सरकाघाट ने नैना देवी, तीसरे मैच में नगरोटा सूरियां ने भटियात, चौथे मैच में सुंदरनगर ने जयसिंहपुर, पांचवें मैच में कांगड़ा ने पालमपुर, छठे मैच में बिलासपुर ने चंबा, सातवें मैच में घुमारवीं ने भरमौर और अंतिम मैच में देहरा ने नूरपुर को हराया। एकल अभियान संभाग उत्तर हिमाचल प्रमुख अजय राणा और ग्राम स्वराज योजना प्रमुख मनोहर ने कहा कि खेलकूद महासंग्राम में 20 अंचलों के 952 छात्र और छात्राएं अपना दमखम मैदान में दिखा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।