{"_id":"68cbb9ce21460654af0e9cc5","slug":"video-mp-kangana-ranaut-visited-the-disaster-affected-areas-of-manali-2025-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सांसद कंगना रणाैत ने किया मनाली के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद कंगना रणाैत ने किया मनाली के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रणाैत ने गुरुवार को मनाली के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों का दर्द बांटा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने राज्य सरकार पर पेड़ों को काटकर लकड़ी बेचने के गंभीर आरोप लगाए।
कहा कि राज्य सरकार केंद्र से मिल रही राहत का पैसा अन्य जगह डायवर्ट कर रही है। एनएचएआई ने आपदा के तुरंत बाद सड़कों को बहाल करने का कार्य शुरू किया लेकिन राज्य सरकार अभी तक सड़कों को नहीं खोल पाई। सड़कों पर काम भी नहीं चल रहा। कहा कि वे मुख्यमंत्री को इस बारे में पत्र लिखेंगी। जिनके घर क्षतिग्रस्त हो गए उनमें कइयों को अभी मदद नहीं मिली। केंद्र से हिमाचल को तीन साल में 10 हजार करोड़ से अधिक की मदद मिली है। वह राशि कहां खर्च हो रही है यह चिंता का विषय है। उन्होंने प्रभावितों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।