{"_id":"65705c30f1eb372c90018595","slug":"video-61st-home-defense-and-civil-defense-foundation-day-celebrated-in-jasan","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जासन में 61वां गृहरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया, होमगार्ड्स ने भव्य मार्च पास्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जासन में 61वां गृहरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया, होमगार्ड्स ने भव्य मार्च पास्ट किया
61वां गृह रक्षा विभाग के स्थापना दिवस पर गृह रक्षा छठी वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र जासन में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गृह रक्षा आदेशक मंडी भूपेंद्र कंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत हुए। कार्यक्रम के शुभारंभ में गृह रक्षा छठी वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र जासन के गृह रक्षा विभाग के गृह रक्षकों ने मार्च पास व मुख्य अतिथि को सलामी दी गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गृह रक्षा आदेशक मंडी भूपेंद्र कवंर ने कहा कि सन 1962 में भारतीय चीन युद्ध के बाद एक ऐसी स्वयसेवी संस्था की आवश्यकता महसूस की गई जो आपातकाल में और शांति काल में जानमाल की रक्षा कर सके। इसीलिए 6 दिसंबर 1962 को भारतवर्ष में अन्य राज्यों की तरह हिमाचल प्रदेश में भी गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा संस्था की स्थापना की गई तथा प्रत्येक 6 दिसंबर को संपूर्ण भारत में गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया जाता है । गृह रक्षा विभाग के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कुल 8,000 तक की रक्षक सदस्य की संख्या प्राधिकृत की गई है। इस संख्या में से गृह रक्षा छठी वाहिनी मंडी के लिए 876 गृह रक्षक सदस्यों की संख्या प्राधिकृत की गई है। गृह रक्षा छठी वाहिनी आपदा राहत कार्यों ,पुलिस ट्रैफिक ,जंगलों में आग बुझाने के कार्य, चुनावी ड्यूटी के अलावा स्वास्थ्य सेवाएं व अन्य कार्यों में अन्य विभागों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है । कार्यक्रम में गृह रक्षा छठी वाहिनी के गृहरक्षकों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था । कार्यक्रम में थाना प्रभारी लालचंद ठाकुर,सब फायर स्टेशन ऑफिसर दीवान चंद ,गृह रक्षक जेसन कमांडर चंद्र सिंह व गृह रक्षा छठी वाहिनी के गृह रक्षक उपस्थित रहे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।