{"_id":"656eca17a482fcdd3e01c003","slug":"video-hati-community-took-out-a-protest-rally-in-nahan-hundreds-of-people-participated","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नाहन में गरजे हाटी समुदाय के लोग, निकाली आक्रोश रैली, महिलाओं सहित सैकड़ों लोग शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नाहन में गरजे हाटी समुदाय के लोग, निकाली आक्रोश रैली, महिलाओं सहित सैकड़ों लोग शामिल
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:17 PM IST
जिला सिरमौर के ट्रांसगिरि के हाटी समुदाय के लोगों ने मंगलवार को नाहन में आक्रोश रैली निकाली। इससे पहले समुदाय के लोग बड़ी संख्या में ऐतिहासिक चौगान मैदान में एकत्रित हुए, जहां वक्ताओं ने मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। हाटियों ने कहा कि प्रदेश सरकार एसटी अधिनियम को लागू नहीं कर रही। इस मामले को सरकार जानबूझ कर लटका रही है। इस कारण युवाओं को उच्च न्यायालय जाकर एसटी प्रमाण पत्र बनवाने पड़ रहे हैं। इसके बाद समुदाय के लोगों ने चौगान से उपायुक्त कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली। राज्यपाल और मुख्यमंत्री को हाटी विधेयक को लागू करने की मांग की जाएगी, ताकि हाटी समुदाय के युवाओं के एसटी प्रमाण पत्र बन सकें। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं व अन्य लोग शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।