{"_id":"656daf8307d15ab00c010445","slug":"video-adc-presented-sports-equipment-worth-rs-25-lakh-to-ice-hockey-association-lahaul-spiti","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आइस हॉकी एसोसिशन लाहौल-स्पीति को अतिरिक्त उपायुक्त ने भेंट किए 25 लाख के खेल उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आइस हॉकी एसोसिशन लाहौल-स्पीति को अतिरिक्त उपायुक्त ने भेंट किए 25 लाख के खेल उपकरण
आइस हॉकी एसोसिशन लाहौल-स्पीति को अतिरिक्त उपायुक्त राहुल ने सोमवार को 25 लाख रुपये की लागत से आइस हॉकी खेल उपकरण भेंट किए। रॉयल एनफील्ड और आयशर ने सीएसआर के तहत 25 लाख रुपये के खेल उपकरण दिए हैं। इनमें आइस हॉकी के खिलाड़ियों के लिए पूरी किट शामिल है। स्पीति के छह युवक मंडलों को यह उपकरण वितरित किए जाएंगे। इनमें लोसर, हल, काजा, पिन, शिचलिंग और लालूंग के युवा क्लब शामिल हैं। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि इस बार आइस हॉकी स्पीति कप का आयोजन भी किया जाएगा। इस कप में स्पीति की टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता और उप विजेता टीम के लिए ट्रॉफी और इनाम रखा जाएगा। इस कप के आयोजन के लिए आजकल तैयारियां जोरों पर चली हुई हैं। वर्ष 2019 से स्पीति में आइस हॉकी का प्रचलन शुरू हुआ है। यहां की दो लड़कियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व आइस हॉकी टीम में किया हुआ है। इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीत चुके हैं। स्पीति में विंटर खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए इसी तरह की खेलों का आयोजन किया जा रहा है। स्पीति के प्रमुख क्षेत्रों में आइस हॉकी के रिंक तैयार किए जा रहे हैं। आइस हॉकी एसोसिएशन और स्थानीय प्रशासन मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर आइस हॉकी एसोसिएशन लाहौल-स्पीति के उपाध्यक्ष छेरिंग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।