{"_id":"656c5111a6a88430dd0681b6","slug":"video-rata-ma-gava-ka-bhara-ha-raha-tha-avathha-khanana-garamanae-na-jasab-oura-tarakatara-taral-pakaugdha-hagama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रात में गांव के बाहर हो रहा था अवैध खनन, ग्रामीणों ने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रात में गांव के बाहर हो रहा था अवैध खनन, ग्रामीणों ने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, हंगामा
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। गांव खजुरिया के ग्रामीणों ने शनिवार रात अवैध खनन करते एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यहां किसी भट्ठे के लिए अवैध रूप से खनन किया जा रहा था।
ग्रामीणों का कहना है कि जब यह चोरी नहीं कर रहे थे तो रात में ही खनन क्यों कर रहे थे। उन्होंने रात में ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी को चारों ओर से घेर लिया। इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस खनन माफिया का ही पक्ष लेती रही। यह तक कह दिया कि अब दिन में खनन करो। इस पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर हंगामा कर दिया। रात में ही वह ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी थाने ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।