{"_id":"656ab6b272f749bc9a082523","slug":"video-video-viral-tana-thana-sa-bhakha-sathama-pahaca-palsa-caka-tharaga-sa-lpatakara-bl-bmara-ma-bha-kaii-thana-sa-ha-bhakha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भूख बर्दाश्त नहीं हुई तो सुदामा पहुंचा चौकी, मां बीमार..ना ही राशन, देखें कैसे लिपटकर रोया मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भूख बर्दाश्त नहीं हुई तो सुदामा पहुंचा चौकी, मां बीमार..ना ही राशन, देखें कैसे लिपटकर रोया मासूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 02 Dec 2023 10:16 AM IST
मिर्जापुर के अहरौरा में भूख से बिलखते दर-दर भटकते सुदामा की सिसकारियों की गूंज का असर प्रशासन पर भी पड़ा है। मानसिक रूप से बीमार मां और बिलखते सुदामा का आंसू पोछने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी चुनार चंद्रभानु सिंह पटिहटा गांव पहुंचे। उसके अच्छे भविष्य की आस बंधाकर प्रशासनिक मदद का आश्वासन दिया। तीन वर्ष पूर्व पिता नारायण की असामयिक मृत्यु ने सुदामा के सर से पिता का साया छीन लिया। रहने के लिए कच्चा मकान भी गिर गया। सर छुपाने के लिए मां काली मंदिर परिसर में जगह मिली। रही सही कसर उसकी मां किरन की बीमारी ने भी छीन लिया। मानसिक विक्षिप्तता के चलते मां ने भी अपना सुधबुध खो दिया। खाने के भी लाले पड़ गए। कक्षा छह का छात्र सुदामा पढ़ाई छोड़कर मां का पेट पालने के लिए दर-दर भटकत रहा था। तीन दिनों की भूख ने उसे इतना बेचैन कर दिया कि जब सुदामा इमिलिया चट्टी पुलिस चौकी पहुंचा तो चौकी प्रभारी दिलीप गुप्ता उसे भोजन कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।