{"_id":"6569c159e4dc3239510a34a4","slug":"video-bral-ma-savathakarama-ka-karata-sa-mata-bjal-ka-khabha-para-cara-ghata-ltaka-raha-shava","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली में संविदाकर्मी की करंट से मौत, बिजली के खंभे पर चार घंटे लटका रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली में संविदाकर्मी की करंट से मौत, बिजली के खंभे पर चार घंटे लटका रहा शव
बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र में रसूइया रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एफसीआई गोदाम के पीछे विद्युत पोल पर करंट से संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। चार घंटे तक उसका शव बिजली के खंभे पर लटका रहा। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। परिजनों ने विद्युत निगम के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
शुक्रवार दोपहर नवदिया निवासी संविदा कर्मचारी शेर सिंह तार जोड़ने के लिए विद्युत पोल पर चढ़ा हुआ था। उसी दौरान उसे तेज करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने खंभे पर शव लटका देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि बिजली निगम का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विद्युत लाइन शटडाउन को लेकर पुलिस उसके मोबाइल को चेक कर रही है। परिजनों का आरोप है कि विद्युत निगम के अफसरों की लापरवाही से हादसा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।