{"_id":"656b2a66c276e6f7df000b63","slug":"video-majata-ka-ghara-thasara-thana-bha-raha-cahal-pahal-lga-na-jana-saraga-ma-17-thana-fasa-rahana-ka-kahana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मंजीत के घर दूसरे दिन भी रही चहल-पहल, लोगों ने जानी सुरंग में 17 दिन फंसे रहने की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मंजीत के घर दूसरे दिन भी रही चहल-पहल, लोगों ने जानी सुरंग में 17 दिन फंसे रहने की कहानी
उत्तरकाशी में सुरंग के अंदर 17 दिन तक फंसे रहने के बाद लखीमपुर खीरी के भैरमपुर गांव निवासी मंजीत शुक्रवार शाम छह बजे अपने घर पहुंचा। देर रात तक उसके घर लोगों का आना-जाना लगा रहा। मंजीत के घर पहुंचने की अगली सुबह भी घर पर चहल पहल रही। लोग मिलने आते रहे। मंजीत से 17 दिन सुरंग में फंसे रहने की कहानी जानी। उसकी मां चौधराइन ने बताया कि सबसे पहली प्राथमिकता तो अब मनौतियां पूरी करने की है। सीडीओ अनिल सिंह ने बताया कि शासन से निर्देश मिला है कि मंजीत के परिवार को एक एकड़ जमीन दी जाएगी।
नया जीवन मिला है... पर रोजी-रोटी कमानी पड़ेगी
मंजीत ने बताया कि हमको नया जीवन मिला है। हम अभी यह तय नहीं कर सकते कि हम क्या काम करेंगे। गरीब आदमी हैं, जो काम मिलेगा, हम करेंगे। हमारी दो बहने हैं, मां पिता और भाभी हैं। हम कमाएंगे नहीं तो क्या करेंगे। हालांकि, मंजीत ने यह खुलासा नहीं किया कि मदद के तौर पर मिलने वाले तीन लाख रुपयों से वह कौन से काम की शुरुआत करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।