{"_id":"656b0caa4aa5194f7b0f25a5","slug":"video-palbhata-ma-24-ghata-btha-natha-ka-para-nakal-napal-hatha-garamanae-na-l-rahata-ka-sasa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पीलीभीत में 24 घंटे बाद नदी के पार निकले नेपाली हाथी, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पीलीभीत में 24 घंटे बाद नदी के पार निकले नेपाली हाथी, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में नेपाल की सीमा से बूंदीभूड़ के रास्ते गभिया सहराई क्षेत्र में पहुंचे दो नेपाली हाथी 24 घंटे बाद शुक्रवार रात नदी के पार लौट गए। वनकर्मियों का दावा है कि हाथी पुराने रास्ते से ही लौटे हैं। गभिया क्षेत्र के कुछ किसानों की केला की फसलें नष्ट हुईं। निगरानी के चलते हाथियों को समय से खदेड़ा जा सका।
माधोटांडा क्षेत्र के बराही रेंज के जंगल के अंतर्गत सीमावर्ती इलाके में बृहस्पतिवार रात दो नेपाली हाथी घुस आए थे। सीमा पिलर नंबर 19 के निकट से हाथी बूंदीभूड़ क्षेत्र के रास्ते गभिया के जंगल में पहुंच गए थे। जानकारी के बाद नौजल्हा वन चौकी की टीम हाथियों की निगरानी में जुट गई थी। शुक्रवार रात हाथियों ने दो किसानों की केला की फसल को भी नष्ट किया। ग्रामीणों ने हाथियों की वीडियो भी बनाई। देर रात हाथी पुनः पुराने रास्ते से नदी के पार निकल गए। हाथियों की लोकेशन ट्रेस होने के बाद वन कर्मियों के साथ ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।