Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : रात 10 बजे नागरिक अस्पताल में औचक निरीक्षण पर पहुंचे सीएम, मरीजों से जानी व्यवस्था
{"_id":"656cddf97d73695d000953da","slug":"video-rata-10-bja-nagaraka-asapatal-ma-oucaka-narakashhanae-para-pahaca-saema-maraja-sa-jana-vayavasatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रात 10 बजे नागरिक अस्पताल में औचक निरीक्षण पर पहुंचे सीएम, मरीजों से जानी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रात 10 बजे नागरिक अस्पताल में औचक निरीक्षण पर पहुंचे सीएम, मरीजों से जानी व्यवस्था
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल रविवार देर रात 10 बजे नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान गाड़ी से उतरते ही वे सीधे आपातकालीन कक्ष में गए और मरीजों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों से इलाज की सुविधा के साथ दवाइयां मिलने की बात पूछी। साथ ही पूछा कि क्या इलाज के नाम पर किसी ने पैसे लिए या नहीं। इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर किरण और मनजीत ने बताया कि यहां पर स्टाफ की कमी है जिस कारण मरीजों की देखभाल करने में परेशानी होती है। इसके अलावा डाटा ऑपरेटर न होने के कारण भी उन्हें खुद एंट्री करनी पड़ती है। अस्पताल में नर्सिंग, चिकित्सक और टेक्निकल स्टाफ की कमी पर उन्होंने अधिकारियों को नई नियुक्तियों के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।