{"_id":"656c15e74f14cf47ac004133","slug":"video-mandi-nachan-dungadhar-paragliding-trial-success-activities-started-soon","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नाचन के ढुंगाथर से भी उड़ेंगे मानव परिंदे, ट्रायल सफल; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नाचन के ढुंगाथर से भी उड़ेंगे मानव परिंदे, ट्रायल सफल; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Dec 2023 12:49 PM IST
बीड़ बिलिंग की तर्ज पर अब मंडी जिले के नाचन क्षेत्र के पर्यटन स्थल देवीदहड़ के नजदीक ढुंगाथर में भी मानव परिंदे उड़ेंगे। शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली की टीम ने वन विभाग और पर्यटन विभाग की टीम के साथ ढुंगाथर में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल किया। यह ट्रायल सफल रहा है। हालांकि इससे पहले भी ट्रायल लिया गया था, लेकिन वन विभाग की एनओसी न होने के चलते यह सिरे नहीं चढ़ पाया। अब सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। पर्वतारोहण संस्थान की तकनीकी टीम की मौजूदगी में शनिवार सुबह से शाम तक अलग-अलग समय में पायलट ने उड़ान भरी। इसके साथ ही हवा के रुख को भी परखा गया। जांच पड़ताल में यहां सब कुछ सही पाया गया है। ऐसे में अब यहां पैराग्लाइडिंग के लिए रास्ता साफ हो गया है। संस्थान अब अपनी सिफारिश राज्य सरकार को भेजेगा। इसके बाद यहां प्रदेश सरकार की ओर से साइट अधिसूचित की जाएगी। इसके बाद आधिकारिक तौर पर यहां पैराग्लाइडिंग हो पाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।