{"_id":"690c3320d0dd2b6d8a01b4f8","slug":"video-allegations-of-molestation-of-a-minor-in-sundernagar-uproar-outside-the-police-station-accused-beaten-up-2025-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIdeo: सुंदरनगर में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, थाने के बाहर जमकर हंगामा, आरोपी की जमकर हुई पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIdeo: सुंदरनगर में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, थाने के बाहर जमकर हंगामा, आरोपी की जमकर हुई पिटाई
सुंदरनगर में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और जबरन कार में बैठाने की कोशिश का मामला सामने आया है। समुदाय विशेष से संबंध रखने वाले आरोपी को स्थानीय लोगों ने मौके पर पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष ने मारपीट व मुंह काला करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में सुंदरनगर थाने के बाहर जमकर हंगामा हो गया और खूब नारेबाजी भी हुई। पीड़िता ने अपने परिवार को बताया था कि एक व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से उसका पीछा कर परेशान कर रहा है। बीते मंगलवार को स्कूल से लौटते समय आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर कार में बैठाने की कोशिश की लेकिन शोर मचाने पर वह वहां से भाग गया। बुधवार को पीड़िता के परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया। शाम के समय वही व्यक्ति पीड़िता के घर के पास पहुंचा, जहां लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी के रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच झड़प की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर माहौल शांत कराया। यहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने नाबालिग और उसके परिवार के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, आरोपी पक्ष ने भी पिटाई करने और मुंह काला करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों पर जांच जारी है। नाबालिग पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष की शिकायत पर जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।