{"_id":"6912df08567a4e382f066e22","slug":"video-campaign-launched-to-declare-villages-and-panchayats-tobacco-free-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: गांवों और पंचायतों को तंबाकू मुक्त घोषित करने के लिए चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: गांवों और पंचायतों को तंबाकू मुक्त घोषित करने के लिए चला अभियान
राष्ट्रव्यापी तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 में गांवों और पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और अन्य विभागों के सहयोग से इस कार्य को धरातल पर उतारने की कोशिश तो कर रहा है लेकिन यह कार्य तभी संभव है जब इसमें जनसहभागिता होगी। सीएमओ मंडी डाॅ. दीपाली शर्मा ने बताया कि किसी गांव या पंचायत को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए ग्रामीण स्तर पर एक को-आर्डिनेशन कमेटी का गठन किया जाता है। इसमें ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि और विभाग के लोग भी शामिल होंगे। इसके साथ ही गांव के किसी ऐसे व्यक्ति को तंबाकू एंबेसडर बनाया जाएगा जिनका अपना रूतबा हो और लोग उनकी बात को सुनते और मानते हों। यही कमेटी उस गांव या पंचायत को तंबाकू मुक्त करवाने की दिशा में आगे कार्य करेगी। ऐसी कमेटियां बनाने के लिए प्रशासन और खंड विकास अधिकारियों के सहयोग से लोगों से बातचीत करके उन्हें प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। डाॅ. दीपाली शर्मा ने बताया कि अभी तक जिला भर में किसी भी गांव या पंचायत की तरफ से ऐसा कोई आवेदन नहीं आया है जिन्होंने तंबाकू मुक्त होने की इच्छा जाहिर की हो। उन्होंने कहा कि यह कार्य बीना जनसहभागिता के संभव नहीं है। हालांकि विभाग अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है लेकिन यह प्रयास तभी फलीभूत होंगे जब लोग इस दिशा में आगे आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।