{"_id":"6a50b56b79ab548d43039007","slug":"video-ladbhadol-cbse-school-open-soon-jeevan-thakur-sukhu-government-news-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Himachal News: लडभड़ोल में जल्द खुलेगा CBSE स्कूल, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने गिनाईं सुक्खू सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: लडभड़ोल में जल्द खुलेगा CBSE स्कूल, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने गिनाईं सुक्खू सरकार की उपलब्धियां
Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:33 PM IST
Link Copied
लडभड़ोल क्षेत्र में जल्द ही सीबीएसई पैटर्न पर आधारित स्कूल शुरू किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने शुक्रवार को गोरा रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सुधार के लिए काम कर रही है।
जीवन ठाकुर ने संगठन सृजन अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेशभर में पंचायत अध्यक्षों और बूथ कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना है, ताकि कार्यकर्ता सीधे लोगों के बीच सक्रिय रहें।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने सत्ता के बजाय व्यवस्था परिवर्तन को प्राथमिकता दी है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई 10 गारंटियों में से 8 को पूरा किया जा चुका है और अन्य योजनाओं पर भी काम जारी है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में महंगी कोचिंग से राहत देने के लिए सीबीएसई पैटर्न के स्कूलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में लडभड़ोल क्षेत्र में भी जल्द स्कूल शुरू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता के क्षेत्र में हिमाचल की स्थिति में सुधार हुआ है।
जीवन ठाकुर ने स्वास्थ्य क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में करीब 400 नए डॉक्टरों की नियुक्तियां की गई हैं। अस्पतालों में कर्मचारियों के लिए आवास सुविधा और आधुनिक मशीनों की कमी को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए दूध, हल्दी, गेहूं और मक्की जैसी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया गया है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदर सिंह समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।