{"_id":"6a798f9ea2d24ce7010800f3","slug":"video-ladbharol-sawan-fourth-monday-shiva-temples-devotees-bhandara-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sawan Somwar: लडभड़ोल के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, चौथे सोमवार पर हजारों श्रद्धालुओं ने किए भोलेनाथ के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Somwar: लडभड़ोल के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, चौथे सोमवार पर हजारों श्रद्धालुओं ने किए भोलेनाथ के दर्शन
Ankesh Dogra
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:15 PM IST
Link Copied
सावन माह के चौथे सोमवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह होते ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर बेलपत्र अर्पित किए और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र दिनभर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजता रहा।
क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों नागेश्वर महादेव कुड्ड, त्रिवेणी महादेव मंदिर घटोड़, लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड़ और अख्लेश्वर महादेव बनांदर में सुबह से ही शिवभक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार कर भगवान शिव के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की।
नागेश्वर महादेव कुड्ड और लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड़ में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रही। भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
दूरदराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे। कई भक्त सुबह जल्दी घरों से निकलकर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
सावन सोमवार के पावन अवसर पर नागेश्वर महादेव मंदिर कुड्ड और त्रिवेणी महादेव मंदिर घटोड़ में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यहां दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
नागेश्वर महादेव मंदिर कुड्ड के थानापति विमल गिरी ने बताया कि सावन के चौथे सोमवार को विशेष धार्मिक महत्व होने के कारण मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते रहे। हजारों भक्तों ने कतार में लगकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर समितियों की ओर से भी विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। दर्शन के लिए कतार व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और भंडारे के संचालन का भी ध्यान रखा गया। सावन सोमवार के कारण पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।