बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   pandoh dam beas river emergency action plan 135 km

Beas River: पंडोह डैम से देहरा तक 135 किमी में चिन्हित होंगे खतरे में रहने वाले लोग, तीन जोन में बंटेगा इलाका

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:58 AM IST
pandoh dam beas river emergency action plan 135 km
पंडोह डैम से लेकर देहरा तक ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए अब पहली बार डैम ब्रेक एनालिसिस और इमरजेंसी एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। बीबीएमबी प्रबंधन इस योजना को आईआईटी रुड़की के आईसीईडी सेंटर की मदद से तैयार कर रहा है। इसके तहत ब्यास नदी के करीब 135 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में संभावित प्रभावित लोगों और उनकी संपत्तियों को चिन्हित किया जाएगा। इमरजेंसी एक्शन प्लान के तहत नदी किनारे के क्षेत्रों को खतरे के स्तर के आधार पर ग्रीन, ब्लू और रेड जोन में बांटा जाएगा। ग्रीन जोन: इसमें ऐसे क्षेत्र शामिल होंगे, जहां सामान्य स्थिति में नदी का पानी पहुंचता है और तत्काल खतरे की स्थिति नहीं होती। ब्लू जोन: इस क्षेत्र में सामान्य से अधिक पानी छोड़े जाने पर खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को संभावित जोखिम के आधार पर चिन्हित किया जाएगा। रेड जोन: यह सबसे अधिक संवेदनशील क्षेत्र होगा। पंडोह डैम से अत्यधिक पानी छोड़े जाने या फ्लैश फ्लड और बादल फटने जैसी स्थिति में जिन क्षेत्रों के प्रभावित होने की आशंका होगी, उन्हें रेड जोन में रखा जाएगा। बीबीएमबी के अनुसार सिर्फ नदी किनारे रहने वाले लोगों की पहचान ही नहीं की जाएगी, बल्कि पानी की जद में आने वाली उनकी अन्य संपत्तियों को भी चिन्हित किया जाएगा। इससे आपात स्थिति में यह पता लगाने में आसानी होगी कि किस क्षेत्र में कितने लोग और कौन-कौन सी संपत्तियां संभावित रूप से प्रभावित हो सकती हैं। बीबीएमबी पंडोह के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता ई. चंद्रमणी शर्मा ने बताया कि संभावित प्रभावित लोगों के पहले से चिन्हित होने से आपात स्थिति में उन्हें सूचना देने और समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद मिलेगी। बीबीएमबी प्रबंधन के अनुसार पानी छोड़ने से पहले मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों के प्रशासन को सूचना दी जाती है। प्रस्तावित इमरजेंसी एक्शन प्लान के बाद संभावित प्रभावित लोगों की पहचान पहले से होने के कारण उन्हें सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। आपात स्थिति में सूचना सीधे लोगों तक पहुंचाने के लिए बीबीएमबी संभावित प्रभावित लोगों के मोबाइल नंबरों का डाटा तैयार करेगा। जरूरत पड़ने पर प्रशासन को सूचना देने के साथ-साथ संबंधित लोगों को व्यक्तिगत तौर पर संदेश भेजकर भी अलर्ट किया जा सकेगा। बीबीएमबी के अनुसार पूरा प्रस्ताव तीन हिस्सों में तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव का पहला भाग तैयार हो चुका है और इसी के आधार पर दूसरे हिस्से पर काम चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार अगले छह महीनों में ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार होने की उम्मीद है। इस योजना का उद्देश्य पंडोह डैम से देहरा तक ब्यास नदी के संभावित प्रभावित क्षेत्रों और लोगों की पहले से पहचान कर आपात स्थिति में चेतावनी, सूचना और सुरक्षित निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: कांवड़ यात्रा के चलते किया गया डायवर्जन, बड़े वाहन रेंगकर निकले

09 Aug 2026

फर्रुखाबाद: ट्रक से कुचलकर देवर-भाभी सहित तीन की मौत, दो घायल

09 Aug 2026

जेपी कॉसमॉस में जलभराव, कमजोर सुरक्षा से लेकर लिफ्ट और आवारा कुत्तों तक की समस्या

09 Aug 2026

गुरुग्राम में आयोजित होने वाली ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता स्थगित

09 Aug 2026

Sagar News: सागर में शेयर बाजार के नाम पर 1.27 करोड़ की बड़ी ठगी, आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

09 Aug 2026
विज्ञापन

व्यारमा नदी में आया उफान: पुल से दो फीट ऊपर बह रहा पानी; तारादेही-महाराजपुर मार्ग बंद, दोनों ओर फंसे वाहन

09 Aug 2026

कांवड़ मार्ग पर जिलाधिकारी-एसएसपी ने की पुष्प वर्षा

09 Aug 2026
विज्ञापन

कलेक्टर के निर्देश भी बेअसर?: तेज बारिश में टीन खड़ा कर कराना पड़ा अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम का वीडियो वायरल

09 Aug 2026

VIDEO: आगरा में नगर परिक्रमा शुरू, सड़कों पर दिख रहा भक्तों का सैलाब

09 Aug 2026

कानपुर: इंजीनियर के घर में घुसे चोर, नगदी जेवरात समेत 16 लाख का माल ले गए

09 Aug 2026

बारिश से बदली अलवर की तस्वीर: अरावली की वादियां बनीं हिल स्टेशन; झरनों पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़ देखें वीडियो

09 Aug 2026

विवाद बढ़ने पर जेएनयू में उमर खालिद की पुस्तक पर परिचर्चा रद्द

09 Aug 2026

Jabalpur News: बारिश के कारण डिंडौरी बना टापू, जबलपुर-शहडोल से टूटा संपर्क; बरगी बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी

09 Aug 2026

नोएडा में विशाल कांवड़ सेवा शिविर में कार्यक्रम का आयोजन

09 Aug 2026

नोएडा में सिद्ध पीठ शानी मंदिर सेवा समिति का 15वां वर्ष शिविर, 500 लोगों के ठहरने का इंतजाम

09 Aug 2026

नवंबर 2025 में खुला एलिवेटेड रोड, नीचे की सड़क अब भी उखड़ी और अधूरी

09 Aug 2026

VIDEO: अज्ञात वाहन ने राैंदे बाइक सवार, दंपती की माैके पर ही माैत

09 Aug 2026

चलती रोडवेज बस में बेहोश हुआ चालक

09 Aug 2026

अयोध्या: कुचिपुड़ी नृत्य से प्रभु श्रीराम की आराधना, हैदराबाद से आए कलासाधकों ने जीता दिल

09 Aug 2026

कानपुर: देशभक्ति के रंग में रंगा फूलबाग चौराहा, आईटीबीपी बैंड की धुनों से गूंजा शहर

09 Aug 2026

कानपुर: इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने निर्माण पर कांग्रेसियों का हंगामा

09 Aug 2026

एक बाइक, 5 सवार और रफ्तार का जोखिम!: पेंड्रा के दुर्गा चौक का वीडियो वायरल, ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां

09 Aug 2026

प्रेस क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने जमकर लिया हिस्सा

09 Aug 2026

केसरियामय हुई संगमननगरी, बोल बम के जयकारों से गूंज रहा काशी-प्रयागराज हाईवे

09 Aug 2026

कानपुर: काशी रुद्रास के खिलाड़ियों ने तेज बल्लेबाजी का किया अभ्यास

09 Aug 2026

VIDEO: कामदा एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, दर्शन के लिए घंटों लाइन खड़े रहे भक्त

09 Aug 2026

कानपुर: पौधारोपण के लिए आए पौधे शौचालय में रखे, सूखने लगे

09 Aug 2026

Maihar News: हरदासपुर में लाइनमैन को घर में बंद कर पीटा, बाहर निकालकर भी बरसाए लात-घूंसे

09 Aug 2026

कुर्मी समाज ने अधिवक्ताओं को किया सम्मानित, गोष्ठी में युवाओं को आगे बढ़ाने व एकजुट होने का किया आह्वान

09 Aug 2026

21वीं कांवड़ यात्रा पर 60 वर्षीय राधा शर्मा, हरिद्वार से गंगाजल लेकर भट्ट कैंप शिव मंदिर में अर्पित करेंगी

09 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed