{"_id":"6a798bdff87f16e307013f9a","slug":"video-mandi-blood-donation-camp-nalsar-sarkaghat-august-14-15-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जरूरतमंदों के लिए महादान का मौका, 14-15 अगस्त को यहां लगेंगे रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जरूरतमंदों के लिए महादान का मौका, 14-15 अगस्त को यहां लगेंगे रक्तदान शिविर
Ankesh Dogra
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:59 PM IST
Link Copied
जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने और युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हिमालयन ब्लड डोनर्स संस्था की ओर से 14 और 15 अगस्त को दो रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। संस्था की ओर से आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविरों का क्रम अब 114वें और 115वें कैंप तक पहुंच गया है। दोनों शिविरों में रक्तदान के साथ स्टेम सेल डोनेशन के लिए भी पंजीकरण किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि 14 अगस्त को बल्ह क्षेत्र के नलसर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसके अगले दिन 15 अगस्त को सिविल अस्पताल सरकाघाट में शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी मरीज को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदाता जरूरतमंदों तक समय पर रक्त पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सुरेश ठाकुर ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रही है। इन शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध करवाने के साथ समाज में स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।
दोनों शिविरों में स्टेम सेल डोनेशन के लिए भी पंजीकरण किया जाएगा। संस्था ने युवाओं और अन्य लोगों से इन शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन बचाने वाला कदम साबित हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।