{"_id":"6a79682feaccb03f530ee35d","slug":"video-sajyopiplu-school-teacher-vacancy-kisan-sabha-mandi-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सज्याओपीपलु स्कूल में छह माह से खाली बायो-हिंदी के प्रवक्ता, वाणिज्य की पढ़ाई भी नहीं; किसान सभा ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सज्याओपीपलु स्कूल में छह माह से खाली बायो-हिंदी के प्रवक्ता, वाणिज्य की पढ़ाई भी नहीं; किसान सभा ने उठाई आवाज
Ankesh Dogra
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:27 AM IST
हिमाचल किसान सभा पंचायत कमेटी पिपली-भराड़ी ने सज्याओपीपलु क्षेत्र की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। भराड़ी में हुई बैठक में किसान सभा ने सज्याओपीपलु स्कूल में पिछले छह महीने से बायो और हिंदी के प्रवक्ताओं के पद खाली होने पर चिंता जताई। साथ ही वाणिज्य विषय की पढ़ाई शुरू करवाने और खाली पदों को जल्द भरने की मांग की गई।
बैठक जगदीश गुप्ता की अध्यक्षता और खंड संयोजक भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में आयोजित हुई। किसान सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों के पद खाली होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने संबंधित पदों को जल्द भरने की मांग उठाई।
किसान सभा ने सज्याओपीपलु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कम से कम तीन डॉक्टर नियुक्त करने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में सभी प्रकार के टेस्ट और एक्सरे की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की गई, ताकि लोगों को जरूरी जांच के लिए दूसरे स्थानों पर न जाना पड़े।
बैठक में निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय भवन का काम जल्द पूरा करने की मांग की गई। इसके अलावा अंबेडकर भवन की मरम्मत करवाने और उसके साथ शौचालय का निर्माण करने की मांग भी रखी गई।
किसान सभा ने अंबेडकर भवन के साथ जलशक्ति विभाग की ओर से बनाए जा रहे भवन का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा करवाकर उसे उपयोग में लाने की मांग की।
बैठक में कई वर्षों से खाली पड़े कृषि प्रसार अधिकारी के पद को भरने की मांग भी उठाई गई। इसके साथ ही अधिकारी के कार्यालय संचालन के लिए भवन निर्माण करवाने की मांग की गई।
क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा और एटीएम सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग भी किसान सभा ने की। इसके अलावा बंद पड़े करीब आधा दर्जन बस रूटों को तुरंत बहाल करने की मांग उठाई गई।
बैठक के दौरान किसान सभा पंचायत कमेटी का भी गठन किया गया। इसमें बलजीत बिमल को सलाहकार, रमेश चंद को अध्यक्ष, हुक्म शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मिलखी राम को उपाध्यक्ष और मिलाप चंदेल को सचिव चुना गया। सुरेश कुमार और अजय कुमार को सह सचिव तथा जगदीश गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। राकेश शर्मा, रामनाथ शर्मा और विधि चंद को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।