Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mahendra Rana stated: If unemployment allowance is not received within 10 days, the Kisan Sabha will lay siege to the BDO office.
{"_id":"69c12f881f11d0abca01d509","slug":"video-mahendra-rana-stated-if-unemployment-allowance-is-not-received-within-10-days-the-kisan-sabha-will-lay-siege-to-the-bdo-office-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: महेंद्र राणा बोले- 10 दिन में बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला तो बीडीओ कार्यालय का घेराव करेगी किसान सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: महेंद्र राणा बोले- 10 दिन में बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला तो बीडीओ कार्यालय का घेराव करेगी किसान सभा
हिमाचल किसान सभा ने सोमवार को बाली चौकी में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर साम्राज्यवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत एक सेमिनार के आयोजन से हुई, जिसमें शहीदों के विचारों और वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सेमिनार को संबोधित करते हुए किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह राणा ने वर्तमान हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के लगभग 80 वर्ष बाद भी देश की नीतियां साम्राज्यवादी शक्तियों के दबाव में बन रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका का बढ़ता प्रभाव वैश्विक स्तर पर युद्ध और अस्थिरता को बढ़ावा दे रहा है और यह पूरी दुनिया के लिए खतरा बना हुआ है। कार्यक्रम के बाद किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने खंड विकास अधिकारी, बालीचौकी को मनरेगा के तहत काम नहीं मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन सौंपा। सभा ने बताया कि बीते 10 फरवरी को ग्राम पंचायत थाटा में श्रमिकों ने काम के लिए आवेदन किया था, लेकिन लगभग 43 दिन बीतने के बावजूद उन्हें काम उपलब्ध नहीं कराया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि 10 दिन के भीतर मांग पूरी नहीं की गई तो किसान सभा श्रमिकों के साथ मिलकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय बालीचौकी का घेराव करेगी। कार्यक्रम में महेंद्र राणा, देवेंद्र कुमार, इंदर सिंह, अमर सिंह, नेत्र कुमार, चमन लाल, दबे राम, पद्म देव, लाल सिंह, तिलक राज, नारायण सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।