Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: BJP Sounds the Bugle for Panchayat Elections in Ladbharol; MLA Prakash Rana Announces District Council Candidates
{"_id":"69f87856e76834e9e5053d5f","slug":"video-mandi-bjp-sounds-the-bugle-for-panchayat-elections-in-ladbharol-mla-prakash-rana-announces-district-council-candidates-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: लडभड़ोल में भाजपा ने फूंका पंचायत चुनावों का बिगुल, विधायक प्रकाश राणा ने घोषित किए जिला परिषद प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: लडभड़ोल में भाजपा ने फूंका पंचायत चुनावों का बिगुल, विधायक प्रकाश राणा ने घोषित किए जिला परिषद प्रत्याशी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 04 May 2026 04:13 PM IST
Link Copied
आगामी पंचायती चुनावों की तैयारियों का शंखनाद करते हुए सोमवार को भाजपा मंडल लडभड़ोल द्वारा एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा की अध्यक्षता में आयोजित इस अहम बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पंचायत और जिला परिषद चुनावों के लिए पार्टी की मजबूत रूपरेखा और जिताऊ रणनीति तैयार करना था। इस जनसभा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने भाग लिया।जोगिन्दरनगर विधायक प्रकाश राणा ने जिला परिषद चुनाव के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवार की विधिवत घोषणा की। उन्होंने बताया कि चौंतड़ा के भडयाडा वार्ड से जिला परिषद के तौर पर केहर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि लांगणा वार्ड से रजनी ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है। विधायक ने प्रत्याशी की सराहना करते हुए कहा कि रजनी ठाकुर के पास काम करने का पूर्व अनुभव है और उन्होंने हमेशा समर्पित भाव से जनता की निस्वार्थ सेवा की है। उन्होंने कहा कि इस पहली जनसभा में हजारों लोगों की उपस्थिति भाजपा के प्रति उनके विश्वास को दर्शाती है। पार्टी ने आज जिस प्रत्याशी की घोषणा की है, उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष एकजुट होकर काम करेंगे।" उन्होंने दावा किया कि पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया जाएगा। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि वह अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाके का पूरा ख्याल रखेंगी और विकास कार्यों को तेज गति देंगी। राणा ने स्पष्ट किया कि पार्टी और वह स्वयं एक विधायक के नाते उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। अंत में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए अच्छे व अनुभवी लोगों को चुनकर लाना ही समय की मांग है और जनता की भारी मांग पर ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।