सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Chief Minister honored eminent personalities with Himachal Gaurav and 'Source of Inspiration awards

Mandi: मुख्यमंत्री ने 'हिमाचल गौरव' व 'प्रेरणा स्रोत' पुरस्कार से सम्मानित की विभूतियां

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Fri, 15 Aug 2025 04:22 PM IST
Mandi Chief Minister honored eminent personalities with Himachal Gaurav and 'Source of Inspiration awards
सरकाघाट में आज राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिम भोग गेहूं का आटा, हिम भोग दलिया और हिम भोग हल्दी उत्पादों को लॉन्च किया। यह उत्पाद प्राकृतिक रूप से उगाए गए गेहूं और हल्दी से तैयार किए गए हैं ताकि उपभोक्ताओं को रसायन मुक्त उत्पाद उपलब्ध करवाए जा सकें। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की तीन प्रसिद्ध हस्तियों को ‘प्रेरणा स्रोत’ पुरस्कार से सम्मानित किया। शिमला के प्रो. हिम चटर्जी को कांगड़ा मिनिएचर पेंटिंग को पुनर्जीवित करने और नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान सुरंग में दुनिया के सबसे लंबे सार्वजनिक आर्टवर्क के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोक, शास्त्रीय, गजल, भजन और समूहगान विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला शिमला के डॉ. राम स्वरूप शांडिल को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने सोलन स्थित शूलिनी विश्वविद्यालय के चांसलर प्रो. प्रेम कुमार खोसला को वानिकी शिक्षा में उनके अग्रणी योगदान, जिसमें बी.एससी., एम.एससी. और पीएच.डी. कार्यक्रम शुरू करना शामिल है, के लिए सम्मानित किया। 'हिमाचल गौरव' पुरस्कार के तहत धर्मशाला की चंद्ररेखा डढवाल को उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान, कुल्लू के सेउबाग की शालिनी वत्स को दृष्टिबाधित, दिव्यांगजनों, महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण में उनके योगदान के लिए तथा छोटा शिमला के डॉ. लाल सिंह को सतत आजीविका, जैव विविधता संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा और कृषि नवाचार पर 50 से अधिक परियोजनाओं का नेतृत्व करने के लिए सम्मानित किया गया। ग्रामीण विकास विभाग के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी कुल्लू को राज्य स्तरीय सिविल सेवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरकाघाट और धर्मपुर क्षेत्र के पांच लाभार्थियों को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत विवाह अनुदान के रूप में 2-2 लाख रुपये और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के 11 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के अंतर्गत गृह निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 1.5-1.5 लाख रुपये प्रदान किए। शेष 1.5 लाख रुपये आवास की छत का निर्माण कार्य पूरा होने पर प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस वर्ष मंडी जिला में आई आपदा के दौरान युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्यों के सफल क्रियान्वयन में बहुमूल्य योगदान देने वाले विभागों, अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: तिरंगे के रंग में नहाया शहर का घंटाघर, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर खिंची सेल्फियों की बहार

15 Aug 2025

Meerut: बेटियां फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस पर आंबेडकर शिक्षा सदन में बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

15 Aug 2025

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम रैली में अखंड हिंद फौज की देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुति

15 Aug 2025

फतेहाबाद के टोहाना में भारत विकास परिषद ने लगाया रक्तदान शिविर

15 Aug 2025

हिसार के गिरी सेंटर में मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह, मंत्री कृष्ण बेदी ने ली परेड की सलामी

15 Aug 2025
विज्ञापन

VIDEO: सीएम योगी बोले- आज यूपी की सामर्थ्य दुनिया देख रही है

15 Aug 2025

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे की रोशनी में रंगा हाईकोर्ट, आम जनता के लिए खोला गया

15 Aug 2025
विज्ञापन

Damoh News: कोतवाली के सामने से ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त, आज शहर में खपाने वाले थे

15 Aug 2025

VIDEO: सीएम योगी बोले, स्वतंत्रता दिवस अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्पित होने का पर्व है

15 Aug 2025

फिरोजपुर में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने फहराया तिरंगा

Mandi: आज मंडी शहर में नहीं आएगा पानी, मठयाणी के पास टूटी मेन पाइप लाइन

15 Aug 2025

Kanpur: मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में कलानिधि डांस एकेडमी की मनमोहक प्रस्तुति

15 Aug 2025

Agar Malwa News: मां बगलामुखी के दरबार में दिखी राष्ट्र प्रेम की झलक, विशेष स्वरूप में किया गया श्रृंगार

15 Aug 2025

कानपुर: अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में अपराजिता की महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां

15 Aug 2025

कानपुर: मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में हरनीप कौर और जगदीश ने बिखेरी नृत्य की छटा

15 Aug 2025

Independence Day: सीधी में प्रभारी मंत्री जायसवाल ने लहराया तिरंगा, परेड-सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

15 Aug 2025

कानपुर में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम रैली, डीएम ने किया अतिथियों को सम्मानित

15 Aug 2025

कानपुर में साढ़ पुलिस स्टेशन में शान से लहराया गया तिरंगा

15 Aug 2025

नारनौल में जिला स्तरीय समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण

Kota News: कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला, वोट चोरी का आरोप, मशाल जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

15 Aug 2025

काशी विश्वनाथ धाम में मां भारती का विशेष पूजन, VIDEO

15 Aug 2025

स्टेट बैंक में महिला ने किया हंगामा, प्रबंधक ने अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, वीडियो वायरल

15 Aug 2025

अंबाला में राज्यपाल असीम घोष ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट में ली सलामी

15 Aug 2025

जींद की नई अनाज मंडी में राज्य सभा सांसद रेखा गुप्ता ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

15 Aug 2025

कानपुर में क्रिकेटर कुलदीप यादव ने किया ध्वजारोहण

15 Aug 2025

पंचकूला में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने फहराया झंडा

15 Aug 2025

बठिंडा में मंत्री वरिंदर गोयल ने फहराया तिरंगा

राजकीय पशु चिकित्सालय में पशुपालक ने लगाया फंदा, VIDEO

15 Aug 2025

देश की सीमा की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों को अमर उजाला ने किया सम्मानित, अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र दिया गया

15 Aug 2025

वाराणसी में डीएम ने तिरंगे को दी सलामी, VIDEO

15 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed