{"_id":"68db922505801269e20e50a2","slug":"video-mandi-drug-free-campaign-committee-will-organize-mass-oath-taking-program-on-2nd-october-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर: नशा मुक्त अभियान समिति 2 अक्तूबर को करेगी सामुहिक शपथ ग्रहण के कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर: नशा मुक्त अभियान समिति 2 अक्तूबर को करेगी सामुहिक शपथ ग्रहण के कार्यक्रम
धर्मपुर खंड को नशा मुक्त करने के लिए बनी नशा मुक्त अभियान समिति 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती पर होने वाली ग्राम सभाओं में नशा मुक्ति के लिए सामुहिक शपथ ग्रहण करने के कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसकी रूपरेखा आज अंबेडकर भवन सजाओपीपलु में आयोजित क्षेत्रीय कमेटी की बैठक में तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता डाॅ. वीना राठौर ने की और रणताज राणा, सतीश कुमार, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र कश्यप, भूपेंद्र सिंह, कमला ठाकुर, ओमचंद, सतीश कुमार आदि कमेटी सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। डाॅ. राठौर ने कहा कि पिछले दिनों शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय स्रोत व्यक्ति वर्कशॉप में धर्मपुर खंड में नशे की रोकथाम के लिए बनी अभियान समिति और उसमें जनभागीदारी बढ़ाने के प्रयासों को काफी सराहा गया है, जिसमें अगले छह महीने सघन अभियान चलाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। इसके तहत 2 अक्तूबर महात्मा गांधी जयंती के दिन आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में नशे के खिलाफ सामूहिक शपथग्रहण कर्यक्रम किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।