{"_id":"6a25592154236d676607103e","slug":"video-mandi-mitra-dev-becomes-president-of-seva-bharati-vivekananda-hostel-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: मित्र देव बने सेवा भारती विवेकानंद छात्रावास के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मित्र देव बने सेवा भारती विवेकानंद छात्रावास के अध्यक्ष
Ankesh Dogra
Updated Sun, 07 Jun 2026 05:12 PM IST
Link Copied
सेवा भारती विवेकानंद छात्रावास समिति के चुनाव हिमाचल प्रदेश सेवा भारती के प्रांत सचिव अवतार की अध्यक्षता में करवाए गए। नई कार्यकारिणी बनने से पूर्व समिति के अध्यक्ष खेमचंद शास्त्री ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। उसके बाद नई कार्यकारिणी गठित करने की प्रक्रिया शुरू की गई । यह जानकारी सेवा भारती हिमाचल प्रदेश के प्रांत संगठन मंत्री राकेश कुमार ने दी उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में सलाहकार खेमचंद शास्त्री, अध्यक्ष मित्र देव, सचिव पवन मिन्हास, उपाध्यक्ष एमपी राणा, सरदार निर्मल सिंह उर्फ भोला भाई, कोषाध्यक्ष संदीप बहल, सदस्य मंजू देवी, कृष्णा देवी, चंद किशोर और छात्रावास सेवा प्रमुख हेमंत को बनाया गया। सेवा भारती हिमाचल प्रदेश के सचिव अवतार ने कहा कि नई कार्यकारिणी का दायित्व छात्रावास का उत्थान करना है। सेवा भारती हिमाचल प्रदेश के माध्यम से अनेक प्रकार के सेवा कार्य किये जा रहे हैं। हमारा समाज, अपनी संस्कृति, सभ्यता, अनुशासन, धार्मिक परंपरा, शिक्षा, पूर्वजों का समान और उन गरीब असहाय लोगों की मदद करना है जो समाज से वंचित है। आपदा काल में सेवा भारती ने हर मोर्चे पर आपदा पीड़ितों की मदद की है। इस अवसर पर सेवा भारती हिमाचल प्रदेश के प्रांत संगठन मंत्री राकेश कुमार शाहिद अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।