{"_id":"6a250886c6a6db57b40b12c3","slug":"video-sirmour-mp-suresh-kashyap-said-the-bjp-will-come-to-power-with-a-massive-majority-and-form-its-government-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: सांसद सुरेश कश्यप बोले- भाजपा भारी बहुमत से सत्ता में आएगी और अपनी सरकार बनाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: सांसद सुरेश कश्यप बोले- भाजपा भारी बहुमत से सत्ता में आएगी और अपनी सरकार बनाएगी
Ankesh Dogra
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:28 AM IST
Link Copied
पंचायती राज चुनावों और शहरी निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से जीत हासिल की है वह 2027 के विधानसभा चुनावों का ट्रेलर है। शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि अब जीत का यह क्रम रूकने वाला नहीं है। 2027 में होने वाली विधानसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करेगी और प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों के परिणाम से जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता और आमजन ये समझ चुका है कि आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है और वही उनका भविष्य है। सांसद ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अब कांग्रेस के पल्ले कुछ नहीं रहा है। आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।