{"_id":"6a2fcff9cc3563af65039b27","slug":"video-mandi-mock-drill-in-ladbhadol-school-children-learned-disaster-prevention-techniques-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: लडभड़ोल स्कूल में मॉक ड्रिल, बच्चों ने सीखे आपदा से बचाव के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: लडभड़ोल स्कूल में मॉक ड्रिल, बच्चों ने सीखे आपदा से बचाव के गुर
Ankesh Dogra
Updated Mon, 15 Jun 2026 03:42 PM IST
Link Copied
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में सोमवार को हिमाचल प्रदेश सरकार के सौजन्य से राज्य आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों और स्टाफ को किसी भी आपातकालीन स्थिति व प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयार करना था। यह अभ्यास कार्यक्रम पाठशाला के प्रधानाचार्य विनोद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित आपदा प्रबंधन अधिकारी व राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता भागमल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन और बचाव का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। सरकार द्वारा उद्घोषित इस मॉक ड्रिल में स्कूल के सभी अध्यापकों, गैर-शिक्षक स्टाफ और बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विशेष रूप से भूकंप, बाढ़ और आगजनी जैसी गंभीर आपदाओं के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षात्मक कदमों की विस्तृत जानकारी दी गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी भागमल ने बच्चों को सिखाया कि किसी भी अप्रत्याशित आपदा के समय घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेकर नुकसान को कैसे कम से कम किया जा सकता है। मॉक ड्रिल के तहत बच्चों से विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचने का लाइव अभ्यास भी करवाया गया और उन्हें खुद को सुरक्षित रखते हुए दूसरों की जान बचाने के महत्वपूर्ण गुर व तकनीकें सिखाई गईं। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने कहा कि ऐसी मॉक ड्रिल बच्चों में जागरूकता और आत्मविश्वास पैदा करती हैं, जो भविष्य में किसी भी संकट के समय बेहद मददगार साबित होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।