Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Newly elected Zila Parishad members took the oath; 29 joined the BJP camp; Jairam extended congratulations
{"_id":"6a26910220dc8a06990c258f","slug":"video-mandi-newly-elected-zila-parishad-members-took-the-oath-29-joined-the-bjp-camp-jairam-extended-congratulations-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, भाजपा के खेमे में जुड़े 29; जयराम ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, भाजपा के खेमे में जुड़े 29; जयराम ने दी बधाई
Ankesh Dogra
Updated Mon, 08 Jun 2026 03:23 PM IST
Link Copied
मंडी में जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को आज डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह जिला परिषद के सभागार में आयोजित किया गया। इससे पहले भाजपा समर्थित सभी सदस्यों ने सर्किट हाउस में पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मुलाकात की। बता दें कि भाजपा के 25 अधिकृत सदस्य जीतकर आए थे लेकिन अब चार उन सदस्यों ने भी खुद को भाजपा के खेमे में शामिल कर दिया है जिन्होंने बगावत करके चुनाव लड़ा था। भाजपा समर्थित सदस्यों की संख्या अब 29 हो गई है। जयराम ठाकुर ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को बहुत बड़ा जनसमर्थन दिया है। भाजपा समर्थित लोगों को जनता ने चुन-चुन कर जिताया है जबकि कांग्रेस की विचारधारा वालों को चुन-चुन कर हराया है। जयराम ठाकुर ने उम्मीद जताई कि अब चेयरमैन और वायस चेयरमैन के चुनाव की प्रक्रिया को भी सरकार व प्रशासन जल्द पूरा करवाएंगे। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि पंचायत चुनावों में जो भी नवनिर्वाचित सदस्य चुनकर आए हैं उन्हें शपथ दिलाई जा रही है। इस प्रक्रिया को जिला भर में पूरा किया जा रहा है। जिला परिषद के अलावा पंचायत समिति के सदस्यों को भी शपथ दिलाने का कार्य जारी है। इसके बाद आगामी प्रक्रियाओं को पूरा करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।