{"_id":"693e9ff985c38f38a00e3769","slug":"video-mandi-nhm-employees-have-demanded-that-the-government-formulate-a-policy-soon-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार से शीघ्र नीति बनाने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार से शीघ्र नीति बनाने की मांग उठाई
एनएचएम कर्मचारियों का चौथा जिला सम्मेलन रविवार को एमसीएच भवन जोनल अस्पताल के हाल में आयोजित किया गया। यह जानकारी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नवनीत गुलेरिया ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन एवं चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता चुनाव समिति के अध्यक्ष राकेश शर्मा और चेतन ठाकुर द्वारा की गई। सम्मेलन के दौरान जिला स्तरीय चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न कराए गए। चुनाव में नवनीत गुलेरिया को जिला अध्यक्ष चुना गया। डॉ विपुल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमार और पूजा चौधरी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कामना रविकांत और अतुल को संयुक्त सचिव, चेतन संख्यान को कोषाध्यक्ष, राकेश शर्मा को लीगल एडवाइजर एवं प्रेस सेक्रेटरी, जबकि महेंद्र पाल ठाकुर और राजेंद्र को मुख्य सलाहकार बनाया गया। इसके साथ ही कोर कमेटी का भी गठन किया गया, जिसमें विनोद, डॉ विपुल, योगेश, रविकांत, पूजा चौधरी, धर्मेंद्र, डॉ चिराग, चेतन, सुमित, नवनीत, राकेश और चेतन संख्यान को सदस्य नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष चुने जाने पर नवनीत गुलेरिया ने जिले के सभी एनएचएम कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार को एनएचएम कर्मचारियों के लिए जल्द से जल्द स्पष्ट नीति लानी चाहिए। यदि समय रहते नीति नहीं बनाई गई तो आने वाले समय में जिला मंडी के कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।