Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Dense fog causes chaos in Bhiwani; four vehicles collide at an illegal cut on the Bawani Khera four-lane highway
{"_id":"693e4df2d76a35a31f054122","slug":"video-dense-fog-causes-chaos-in-bhiwani-four-vehicles-collide-at-an-illegal-cut-on-the-bawani-khera-four-lane-highway-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में धुंध का कहर, बवानीखेड़ा फोरलेन पर अवैध कट पर भिड़ी चार गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में धुंध का कहर, बवानीखेड़ा फोरलेन पर अवैध कट पर भिड़ी चार गाड़ी
हांसी-भिवानी फोरलेन मार्ग पर कस्बा बवानीखे़ड़ा के समीप सर्विस लेन के समीप बने अवैध कट पर रविवार सुबह धुंध में एक के बाद एक चार गाड़ी आपस में भिड़ गई। एक गाड़ी तो बेरिकेट्स में घुस गई, जबकि दूसरी गाड़ी बेरिकेटस को तोड़कर आगे निर्माणाधीन ओवरब्रिज दायरे में पहुंच गई वहीं तीसरी गाड़ी उसके पीछे टकरा गई। चौथी गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई।
इस हादसे में प्रत्यक्ष दर्शियों ने अधिकारियों की लापरवाही बताई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पेट्रोलिंग वाहन ने हादसा ग्रस्त वाहनों को हटवाया और हादसा संभावित जगह पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का बंदोबस्त कराया। धुंध के दौरान कस्बा बवानीखेड़ा में इस साल का यह बड़ा हादसा है।
हालांकि इस सड़क हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। कस्बा बवानीखेड़ा और इसके आसपास ही फोरलेन पर चार से पांच दुर्घटना संभावित बिंदु बताए जा रहे हैं। जहां धुंध से पहले अभी तक कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।