{"_id":"693e3b4192433883b504e4c6","slug":"video-the-annual-urs-mubarak-of-hazrat-sabar-data-ali-ahmed-shah-qadri-in-phagwara-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में हजरत साबर दाता अली अहमद शाह जी कादरी के वार्षिक उर्स मुबारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में हजरत साबर दाता अली अहमद शाह जी कादरी के वार्षिक उर्स मुबारक
हजरत साबर दाता अली अहमद शाह कादरी का वार्षिक उर्स मुबारक हजरत शेख बाबा अब्दुल्ले शाह कादरी, हजरत बाबा गुलामी शाह, हाजी गुरु किरना महंत एवं कादरी मलंग बाबा अशोका की याद में सलाना उर्स मुबारक दरबार साबर दाता अली अहमद शाह कादरी, मम्मी शीला महंत साबरी भगतपुरा फगवाड़ा में मनाया जा रहा है। गद्दी नशीन सोनिया महंत की देखरेख में मनाए जा रहे उर्स मुबारक में 12 दिसंबर को चिराग रोशन किए गए और 13 दिसंबर शनिवार को कव्वालियों का कार्यक्रम हुआ, जिसमें मीनू अटवाल ने कवालीया ओर सुंदर सुंदर भजन सुना कर संगत का मन मोह लिया। मीनू ने दमा दम मस्त कलंदर और सत्यम शिवम सुंदरम भजन सुना कर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर भी लगाया गया। इस मौके प्रीति महंत नवांशहर वालों ने विशेष मेहमान के तौर पर हाजिरी लगाई। इस अवसर पर रितु महंत, गोल्डी महंत, रमन महंत तथा गगनदीप आदि के अलावा बड़ी गिनती में संगत उपस्थित हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।