{"_id":"693e4ed06b7e4fe1390c5e9a","slug":"video-notorious-thief-was-arrested-in-police-encounter-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कुख्यात चोर से पुलिस की मुठभेड़...पैर में गोली लगने से हुआ घायल, दर्ज हैं 20 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कुख्यात चोर से पुलिस की मुठभेड़...पैर में गोली लगने से हुआ घायल, दर्ज हैं 20 मुकदमे
फिरोजाबाद के थाना उत्तर पुलिस ने शनिवार रात बेंदी की पुलिया के पास जंगल में मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय चोर शिवा उर्फ भूरा उर्फ अजय को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से घायल हुए इस अपराधी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की गई ई-रिक्शा बरामद हुई है। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के अनुसार 2 दिसंबर को हुई ई-रिक्शा चोरी के संबंध में थाना उत्तर में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान शिवा उर्फ भूरा का नाम प्रकाश में आया। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त शिवा उर्फ भूरा अपने दो अन्य साथियों के साथ चोरी की ई-रिक्शा बेचने की फिराक में बेंदी की पुलिया के पास जंगल में मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य अभियुक्त शिवा उर्फ भूरा उर्फ अजय निवासी अवागढ़, एटा के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त शिवा उर्फ भूरा एक कुख्यात अपराधी है, जिसके विरुद्ध एटा, आगरा, बुलंदशहर, कानपुर देहात, गौतमबुद्ध नगर और कासगंज सहित विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और जानलेवा हमला जैसे 20 संगीन अभियोग पंजीकृत हैं। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम अब फरार हुए अन्य दो अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।