{"_id":"693e4e703cc4287cd70f3ba9","slug":"video-amatha-ma-kahara-sa-bugdhha-thada-thashayata-ghatana-sa-yatayata-thhama-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में कोहरे से बढ़ी ठंड... दृश्यता घटने से यातायात धीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में कोहरे से बढ़ी ठंड... दृश्यता घटने से यातायात धीमा
यूपी के अमेठी में शनिवार देर रात से कोहरा छाने लगा, रविवार सुबह तक घना कोहरा बना रहा। इससे सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई। ठंड बढ़ने से आम लोगों को परेशानी हुई। सुबह आवश्यक कार्य से निकले लोग कुछ दूरी चलने के बाद अलाव के पास रुकते नजर आए।
कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दोपहिया और चार पहिया वाहन सावधानी के साथ आगे बढ़ते दिखे। प्रमुख मार्गों पर वाहन एक-दूसरे से दूरी बनाए रखते हुए चलते रहे। पैदल चलने वालों ने भी सड़क पार करते समय सतर्कता बरती।
रविवार सुबह कोहरा और धुंध अधिक रही। स्थिति यह थी कि कुछ ही दूरी पर सामने की वस्तुएं स्पष्ट नहीं दिख रहीं थीं। इसके चलते यातायात प्रभावित हुआ। स्कूल जाने वाले बच्चों और कार्यालय जाने वाले लोगों को समय पर निकलने में कठिनाई हुई। ग्रामीण इलाकों में संपर्क मार्गों पर भी कोहरे का असर दिखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।