{"_id":"693e4825b632d568d10800f4","slug":"video-first-dense-fog-of-winter-season-in-agra-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में कोहरे की दस्तक, हाईवे पर रेंगते नजर आए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में कोहरे की दस्तक, हाईवे पर रेंगते नजर आए वाहन
आगरा में रविवार को इस सर्दी का पहला घना कोहरा छाया। सुबह से ही दृश्यता कम रहने के कारण आगरा–जयपुर, आगरा–ग्वालियर और आगरा–दिल्ली हाईवे पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। कोहरे के चलते कई स्थानों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। हाईवे पर चल रहे भारी वाहनों और रोडवेज बसों के चालकों ने सावधानी बरतते हुए फॉग लाइट और हेडलाइट का सहारा लिया। वहीं दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, तापमान में गिरावट के साथ ही ग्रामीण इलाकों और शहर के सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। सुबह के समय चाय की दुकानों और बस स्टैंड के आसपास अलाव के पास लोगों की भीड़ लगी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।