{"_id":"684fecf51f2ccc635005b9db","slug":"video-mandi-outrage-in-the-business-board-of-jogindernagar-over-online-trading-contrary-to-rules-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: नियमों के विपरीत ऑनलाइन कारोबार पर व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: नियमों के विपरीत ऑनलाइन कारोबार पर व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर में आक्रोश
जोगिंद्रनगर नियमों के विपरीत ऑनलाईन कारोबार पर व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर में आक्रोश पनपना शुरू हो गया है। टैक्स और कानूनी नियमों से बचकर ऐसे कारोबार पर रोक लगाने की मांग उठाते हुए व्यापार मंडल के प्रतिनिधी मंडल ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। सोमवार को व्यापार मंडल के अध्यक्षा भास्कर गुप्ता ने बताया कि बाजार में असंतुलन और अनुचित प्रतिस्पर्धा ला रहे ऐसे ऑनलाईन कारोबार पर सरकार का नियंत्रण न होने से कारोबारियों को हर रोज नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसडीएम मनीश चौधरी से मुलाकात कर व्यापार मंडल के प्रतिनिधी मंडल में शामिल महासचिव सतवीर, कोषाध्यक्ष पंकज सूद ने बताया कि व्यापार मंडल में पंजीकृत कारोबारी सरकार व संबंधित विभाग के सभी नियमों का पालन कर अपनी अजिविका कमा रहे हैं लेकिन ऑनलाईन व्यापार से जुड़े मोबाईल एप में अनेकों प्रकार की खामियों के बावजूद भी यह कारोबार लगातार फलफूल रहा है। इससे शहरी क्षेत्र के करीब सात सौ से अधिक कारोबारी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में ऑनलाईन कारोबार का विरोध दर्ज करवाकर कारोबारियों ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है साथ में कहा कि अगर कारोबारियों के हित में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश स्तर तक कारोबारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए जनादोंलन भी शुरू करेगें। इस मौके पर कारोबारी राजेंद्र, रीता, विशाल शर्मा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।