Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: Rita Devi, who lost by a margin of just one vote in Upperidhar, raises questions over the electoral process and submits a complaint to the SDM
{"_id":"6a1d3b76dedcda50e606097c","slug":"video-mandi-rita-devi-who-lost-by-a-margin-of-just-one-vote-in-upperidhar-raises-questions-over-the-electoral-process-and-submits-a-complaint-to-the-sdm-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: ऊपरीधार में मात्र 1 वोट से हारीं रीता देवी ने खड़े किए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल, एसडीएम को सौंपी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: ऊपरीधार में मात्र 1 वोट से हारीं रीता देवी ने खड़े किए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल, एसडीएम को सौंपी शिकायत
Ankesh Dogra
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:27 PM IST
Link Copied
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊपरी धार के वार्ड-5 गंगोटी से वार्ड मेंबर में मात्र एक वोट से हारीं प्रत्याशी रीता देवी और उनके समर्थकों ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रीता देवी ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी और पोलिंग टीम पर मिलीभगत व धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायत सौंपी है। रीता देवी का आरोप है कि मतदान के दिन सुबह उन्हें पोलिंग एजेंट बनाने से रोका गया और मतपेटियां खाली हैं या नहीं, इसकी जांच भी नहीं कराई गई। दोपहर बाद उनकी गैर-मौजूदगी में पेटियां सील की गईं। मतगणना के दौरान उन्हें अंदर जाने से रोका गया,जबकि अन्य प्रत्याशी अंदर मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि मतों का अंतर केवल एक होने पर जब दोबारा गिनती की मांग की गई, तो अधिकारियों ने समय की कमी का हवाला देकर साफ मना कर दिया। समर्थकों ने आरोप लगाया कि काउंटिंग रूम में बाहरी लोग मौजूद थे और एआरओ का रवैया पक्षपातपूर्ण था। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।