{"_id":"6a42645a116e4928c800980b","slug":"video-mayor-suman-stated-the-publics-priorities-will-be-our-priorities-development-will-gain-new-momentum-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेयर सुमन बोलीं- जनता की प्राथमिकताएं ही रहेंगी हमारी प्राथमिकता, विकास को मिलेगी नई रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर सुमन बोलीं- जनता की प्राथमिकताएं ही रहेंगी हमारी प्राथमिकता, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
नगर निगम मंडी की नवनिर्वाचित मेयर सुमन ठाकुर ने पदभार संभालने के बाद पार्टी हाईकमान और नगर निगम क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। शहर के समग्र विकास को गति देने के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी पार्षदों को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। मंडी सदर, बल्ह और द्रंग के तीनों विधायकों के सहयोग से शहर के विकास से जुड़े लंबित और नई परियोजनाओं को तेजी से अमलीजामा पहनाया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें। नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर जितेंद्र शर्मा ने कहा कि नगर निगम में सभी पार्षदों के सहयोग से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम भावना के साथ काम करते हुए मंडी शहर के विकास को नई दिशा दी जाएगी। इस अवसर पर सदर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि नगर निगम मंडी में लगातार दूसरी बार भाजपा का बोर्ड बनने से जनता ने पार्टी की नीतियों और कार्यों पर मुहर लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।