{"_id":"69dcbe67678cf252c2088a65","slug":"video-rally-was-taken-out-in-tihra-under-the-leadership-of-citu-leader-bhupendra-singh-regarding-the-demands-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मांगों को लेकर सीटू नेता भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में टिहरा में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मांगों को लेकर सीटू नेता भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में टिहरा में निकाली रैली
हिमाचल किसान सभा, मनरेगा एवं निर्माण मजदूर यूनियन तथा महिला मंडलों से जुड़े दर्जनों लोगों ने सोमवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के टिहरा में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के खिलाफ टिहरा में 18 महीनों से निर्माणाधीन रेन शेल्टर में बैठने के लिए बैंच उपलब्ध करवाने, अस्पताल में सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाने तथा मनरेगा कानून को बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व पूर्व जिला पार्षद एवं सीटू के मंडी जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह, मजदूर यूनियन के प्रधान करतार सिंह चौहान, किसान सभा के रामचंद्र ठाकुर, प्रकाश सकलानी, मेहर सिंह, अरुण अत्री अधिवक्ता यूनियन के रविंद्र चंदेल ने किया। मांगों के लिए प्रदर्शनकारियों ने बस स्टैंड पर निर्माणाधीन रेन शेल्टर पर धरना दिया। इसके बाद बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता को बिजली मीटर लगाने की प्रक्रिया को तुरंत रोकने के लिए और रेन शेल्टर में बैठने के लिए तुरंत बैंच लगाने की मांग को लेकर लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता को मांगपत्र दिया। भूपेंद्र सिंह ने विभाग को इसके लिए दस दिन का अल्टीमेटम दिया और इन दिनों में बैंच नहीं लगाए गए तो इसके लिए वहां पर सामूहिक अनशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को स्मार्ट बिजली मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगानी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।