{"_id":"6a577eb9885b8185390a5c6c","slug":"video-traders-in-chauntra-protest-against-smart-meters-warn-of-satyagraha-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: चौंतड़ा में स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, दी सत्याग्रह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: चौंतड़ा में स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, दी सत्याग्रह की चेतावनी
चौंतड़ा में बुधवार को जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर लगाने और बिजली बोर्ड व निजी कंपनी के कर्मचारियों की कथित गुंडागर्दी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल ठाकुर सहित कई व्यापारियों ने बैठक कर आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई। कुशाल भारद्वाज ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना दरअसल बिजली वितरण के निजीकरण, उपभोक्ताओं की सब्सिडी खत्म करने और कर्मचारियों की छंटनी की साजिश है। बिजली बोर्ड को खत्म कर वितरण कॉर्पोरेट घरानों को सौंपा जा रहा है, जिससे बिजली महंगी होगी। उन्होंने बताया कि लगभग 10 हजार रुपये के इन मीटरों का खर्च भी उपभोक्ताओं से ही वसूला जाएगा और प्रीपेड सिस्टम के तहत रिचार्ज खत्म होते ही घर की बिजली काट दी जाएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि जो जबरन पुराने मीटर उखाड़ेंगे, उन पर चोरी का केस दर्ज किया जाएगा। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि बिना सहमति बदले गए पुराने मीटर तुरंत बहाल किए जाएं, अन्यथा पूरे जोगिंदर नगर में उग्र 'स्मार्ट मीटर विरोधी सत्याग्रह' शुरू किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।