Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Video: Priyanka Gandhi sends a message to children, says—don't be disheartened; I will definitely come to meet you as soon as the weather improves.
{"_id":"6a846f27ad1d4c7ca902d3e5","slug":"video-video-priyanka-gandhi-sends-a-message-to-children-says-dont-be-disheartened-i-will-definitely-come-to-meet-you-as-soon-as-the-weather-improves-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: प्रियंका गांधी ने बच्चों को भेजा संदेश, कहा- निराश मत होना, मौसम ठीक होते ही जरूर मिलने आऊंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: प्रियंका गांधी ने बच्चों को भेजा संदेश, कहा- निराश मत होना, मौसम ठीक होते ही जरूर मिलने आऊंगी
मौसम खराब होने के कारण मंडी जिले के देउरी में कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकीं कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने बच्चों को संदेश भेजकर उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने समारोह में उनका संदेश पढ़कर सुनाया। प्रियंका ने कहा, बच्चों, आप निराश मत होना। जैसे ही मौसम ठीक होगा, मैं आपसे मिलने जरूर आऊंगी। प्रियंका गांधी ने देउरी में वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा के दौरान के हालात को याद करते हुए कहा कि 12 सितंबर 2023 को उन्होंने इस त्रासदी को अपनी आंखों से देखा था। इसके बाद पिछले तीन वर्षों में लोगों ने मेहनत और हिम्मत से क्षतिग्रस्त स्कूल भवन को दोबारा खड़ा किया, जो सराहनीय है। अब नए भवन में बच्चों की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। बच्चों से संवाद करते हुए प्रियंका ने कहा कि स्कूल केवल पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि सपनों और हुनर को उड़ान देने का माध्यम भी है। कोई इंजीनियर, डॉक्टर, खिलाड़ी, कलाकार या अभिनेता बनना चाहता है। बच्चों के हुनर को निखारने की शुरुआत स्कूल से ही होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ने, खुशी से खेलने और अपने सपनों व उम्मीदों को खुलकर व्यक्त करने का आह्वान किया और संविधान के मूल्यों, समानता, प्रेम, एकता और भाईचारे को समझने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।