{"_id":"6561a9cbe040bee6cf0bf2c9","slug":"video-virender-bhatt-mayor-and-madhuri-kapoor-deputy-mayor-of-municipal-corporation-mandi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मंडी नगर निगम पर भाजपा का कब्जा, वीरेंद्र भट्ट बने मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मंडी नगर निगम पर भाजपा का कब्जा, वीरेंद्र भट्ट बने मेयर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Nov 2023 01:34 PM IST
करीब 43 दिनों की लंबी जद्दोजहद के बाद नगर निगम मंडी को मेयर और डिप्टी मेयर मिल गए हैं। निवर्तमान डिप्टी मेयर वीरेंद्र भट्ट को मेयर की कुर्सी मिली है तो माधुरी कपूर को डिप्टी मेयर चुना गया है। भाजपा के लंबे मंथन के बाद यह दोनों पद सुशोभित हुए हैं। हालांकि इन पदों को भरने के लिए भाजपा पार्षदों और भाजपा के नेताओं में लंबा मंथन हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं इसमें शामिल रहे और मोर्चा संभाले रखा। शनिवार सुबह गहन मंथन के बाद आखिरकार इन दोनों को पदों पर बैठाया गया है। भाजपा की तरफ से सभी पार्षदों ने इस इनको समर्थन दिया है। हालांकि एक महिला पार्षद ने इस चुनाव से दूरी बनाई रखी और वह शामिल नहीं हो पाई। हालांकि शपथ के बाद महिला पार्षद निगम कार्यालय पहुंची। उधर, कांग्रेस की ओर से मात्र चार ही पार्षद होने के चलते सत्ताधारी दल इस चुनाव में कुछ भी नहीं कर पाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।