{"_id":"67ea7666d638b0b06c0f2714","slug":"video-demand-to-reduce-the-period-of-regularization-of-daily-wage-earners-from-four-years-to-three-years-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दैनिक वेतन भोगियों के नियमितिकरण की अवधि चार वर्ष से घटाकर तीन वर्ष करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दैनिक वेतन भोगियों के नियमितिकरण की अवधि चार वर्ष से घटाकर तीन वर्ष करने की मांग
राजस्व दैनिक वेतन भोगी व अंशकालीन कर्मचारी संघ रामपुर ने प्रदेश सरकार से दैनिक वेतन भोगियों के नियमितिकरण की अवधि चार वर्ष से घटाकर तीन वर्ष करने की मांग की है। साथ ही संघ ने सात वर्ष की अवधि पूरा कर चुके अंशकालीन कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी बनाने की मांग की है। संघ की नई कार्यकारिणी का सोमवार को गठन हुआ, जिसके बाद नई कार्यकारिणी ने इस मांगों के सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाई का ऐलान किया है। राजस्व दैनिक वेतन भोगी एवं अंशकालीन कर्मचारी संघ की बैठक सोमवार को रामपुर में आयोजित हुई। बैठक में दैनिक वेतन भोगी और अंशकाली कर्मचारियो की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। वहीं इस दौरान सर्वसम्मति से संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रामपुर संघ की नई कार्यकारिणी में विनय जकटू को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अभिषेक कुमार उपाध्यक्ष, सुशील कुमार, हेमंत ठाकुर सचिव, नंद लाल शर्मा महासचिव, माईकल धीमान और पवन को सलाहकार चुना गया। वहीं रामपुर तहसील स्तरीय कार्यकारिणी में रजनीश गुप्ता को अध्यक्ष, राजीव पटियाल सचिव, प्रीतम सिंह उपाध्यक्ष और पवन को सलाहकार चयनित किया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष विनय जकटू ने कहा कि संघ के सदस्यों ने उनपर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। दैनिक वेतन भोगी और अंशकालीन कर्मचारियों की मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि दैनिक वेतन भोगी वर्षों से उनकी नियमितिकरण की अवधि चार से हटाकर तीन वर्ष करने की मांग उठा रहे हैं, जो निकट भविष्य में फिर सरकार के समक्ष उठाई जाएगी। उन्होंने सात वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अंशकालीन कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी बनाने की मांग की है और सरकार से जल्द से जल्द इसकी अधिसूचना जारी करने की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।