{"_id":"6a29504b290914b43e0a99b8","slug":"video-exhibitions-showcasing-pm-modis-achievements-over-the-past-12-years-will-be-held-across-the-state-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: प्रदेश भर में प्रदर्शनियां लगाकर बताई जाएंगी पीएम मोदी के 12 सालों की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: प्रदेश भर में प्रदर्शनियां लगाकर बताई जाएंगी पीएम मोदी के 12 सालों की उपलब्धियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने और देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में भाजयुमो प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा। मंडी में आयोजित भाजयुमो की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक से पहले कार्यकर्ताओं ने हवन-पाठ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं कीं। भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सन्नी शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जनता के साथ उनके निरंतर जुड़ाव, जनहितकारी नीतियों और नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान देश के लोगों के साथ सतत संवाद बनाए रखा, जिसके चलते जनता ने उन्हें लगातार समर्थन दिया। डाॅ. सन्नी शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। इन प्रदर्शनियों में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।