{"_id":"689c7a668d8e38bdc70f2823","slug":"video-kinnaur-kailash-yatra-postponed-from-6-august-resumed-first-batch-of-144-devotees-left-for-darshan-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kinnaur: 6 अगस्त से स्थगित किन्नौर कैलाश यात्रा फिर शुरू, 144 श्रद्धालुओं का पहला जत्था दर्शन हुआ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinnaur: 6 अगस्त से स्थगित किन्नौर कैलाश यात्रा फिर शुरू, 144 श्रद्धालुओं का पहला जत्था दर्शन हुआ रवाना
रिकांगपिओ जिला प्रशासन की ओर से भारी बारिश और खराब मौसम के चलते 6 अगस्त से बंद की गई प्रसिद्ध किन्नौर कैलाश यात्रा बुधवार से फिर शुरू हुई। यात्रा शुरू होते ही 144 श्रद्धालुओं का पहला जत्था दर्शन के लिए रवाना हुआ। उपमंडलाधिकारी कल्पा और जिला पर्यटन अधिकारी अमित कल्थाइक ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक मरम्मत कार्य पूरे कर लिए गए हैं। हाल ही में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को ठीक कर दिया गया है और तंगलिंग खड्ड पर पूरी तरह से टूट चुके पुल का भी दोबारा निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि अब यात्रा का मार्ग अब सुरक्षित है और यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।