{"_id":"6a7aefb44095393e5b0cc32a","slug":"video-rampur-bushahr-blood-donation-camp-army-27-units-blood-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Blood Donation: रामपुर में रक्तदान शिविर, सेना के जवानों समेत लोगों ने दान किया 27 यूनिट रक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Blood Donation: रामपुर में रक्तदान शिविर, सेना के जवानों समेत लोगों ने दान किया 27 यूनिट रक्त
Ankesh Dogra
Updated Tue, 11 Aug 2026 03:17 PM IST
Link Copied
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को रामपुर बुशहर के नगर परिषद सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान सेवा परिवार की ओर से आयोजित यह 62वां शिविर था। शिविर में झाकड़ी स्थित गैरीसन 831 लाइट रेजीमेंट के सेना के जवानों ने भी रक्तदान कर सेवा और देशभक्ति का संदेश दिया। शिविर के दौरान कुल 27 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
रक्तदान सेवा परिवार, भारतीय सेना और नगर परिषद के संयुक्त सहयोग से आयोजित शिविर का शुभारंभ डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह ने किया। इस अवसर पर सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। सेना के जवानों के अलावा स्थानीय लोगों और नगर परिषद के पदाधिकारियों ने भी रक्तदान किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खनेरी अस्पताल से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं से रक्त एकत्रित किया। आयोजकों ने बताया कि एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा।
रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी के अध्यक्ष नितेश भारती ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिविर आयोजित करने का उद्देश्य देशभक्ति की भावना के साथ समाजसेवा का संदेश देना है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है और कई लोगों की जान बचाने में योगदान दिया जा सकता है।
उन्होंने रक्तदान करने वाले सेना के जवानों, स्थानीय लोगों, नगर परिषद प्रतिनिधियों और शिविर में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, तिलक राज, पुनित गुप्ता, अनिल मोक्टा, संदीप शर्मा, जितेंद्र कश्यप, ज्योति लाल सानी, प्रदीप, विक्की मोक्टा और अजय कपूर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।