{"_id":"68beaa2e12474449a5027e51","slug":"video-rampur-bushahr-leopard-trapped-in-the-cage-set-up-by-the-forest-department-duttnagar-panchayat-2025-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंसा तेंदुआ, दत्तनगर पंचायत के हजारों लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंसा तेंदुआ, दत्तनगर पंचायत के हजारों लोगों ने ली राहत की सांस
बीते 18 दिन से तेंदुए के आतंक से सहमे दत्तनगर पंचायत के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। बीती रविवार रात को निरसू में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की खबर सुनते ही क्षेत्र के लोगों का लंबे समय से चला आ रहा डर समाप्त हो गया है। वन विभाग ने तेंदुए को पिंजरे में कैद किया है, जिसे स्वास्थ्य जांच के लिए शिमला के टूटीकंडी भेजा गया है। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों को अब भी सतर्कता बरतने की अपील की है और यदि क्षेत्र में तेंदुआ दिखे तो वन विभाग को तुरंत सूचित करने का आह्वान किया है। गौर हो कि रामपुर के साथ लगती दत्तनगर पंचायत में 21 अगस्त को दिन दिहाड़े तेंदुआ आवासीय क्षेत्र में आ पहुंचा था। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण और स्थानीय लोग खौफ के साये में जीने को मजबूर हो गए थे। तेंदुए की धरपकड़ के लिए प्रशासन और वन विभाग ने निगरानी समिति का गठन किया था, जो संवेदनशील स्थानों पर गश्त करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को जागरूक कर रही थी। इसके बाद करीब एक सप्ताह बाद तेंदुआ फिर दत्तनगर पंचायत के आवासीय क्षेत्र में आ पहुंचा। तेंदुआ दिन के समय एसजेवीएनएल डीएवी स्कूल दत्तनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में घूमता रहा। ऐसे में लोगों में तेंदुए की चहलकदमी से भय का माहौल बना हुआ था। दत्तनगर और निरसू क्षेत्र के लोगों के लिए रविवार रात को अच्छी खबर मिली। देर रात निरसू के साथ स्थापित किए गए वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ आ फंसा। इस दौरान गश्त पर निकली वन विभाग की टीम को तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनी। तेंदुए के पिंजरे में फंसने की खबर सुनते ही इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ा और उसे टूटीकंडी स्थित वन्य जीव अभ्यारण पहुंचाया है। यहां उसके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसके बाद वन विभाग उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। विभाग के अनुसार जो तेंदुआ पकड़ा गया है, उसकी उम्र करीब दो वर्ष बताई जा रही है। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अभी भी सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने लोगों से बच्चों को घर से बाहर भेजते समय सतर्कता बरतने, अकेले बाहर न निकलने, समूह में चलने और सुबह और शाम के समय विशेष सावधानी बरतने सहित तेंदुए की कोई गतिविधि दिखे तो तुरंत विभाग को सूचित करने की अपील की है। वन विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग, रामपुर परियोजना और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। उधर, वन विभाग रामपुर के डीएफओ गुरहर्ष सिंह ने बताया कि दत्तनगर और निरसू क्षेत्र में जो तेंदुआ बीते दिनों दिखा था, वह विभाग के पिंजरे में फंस गया है। इलाके में अभी भी निगरानी जारी रहेगी। कैमरा ट्रैप की सहायता से तेंदुए की आगे की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।