{"_id":"69d8ea5d0c02c136ed090cf3","slug":"video-rampur-padam-dev-says-govt-should-provide-doctors-at-meetings-for-the-differently-abled-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर: पदम देव बोले- दिव्यांगों की बैठक में चिकित्सक उपलब्ध करवाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: पदम देव बोले- दिव्यांगों की बैठक में चिकित्सक उपलब्ध करवाए सरकार
सरकार दिव्यांगों के लिए मासिक बैठक में कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती करे ताकि पीड़ित दिव्यांगों का उपचार हो सके। अस्पताल प्रशासन समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाए। यह बात दिव्यांग जन कल्याण संघ रामपुर के अध्यक्ष पदम देव भारद्वाज ने बैठक के दौरान कही। शुक्रवार को मिनी सचिवालय रामपुर के सभागार में दिव्यांग जन कल्याण संघ रामपुर की बैठक हुई। अध्यक्ष पदम देव भारद्वाज ने अध्यक्षता की। बैठक में कार्यकारिणी के चुनाव, संगठन की मजबूती और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति की रोकथाम समेत कई मुद्दों पर मंथन हुआ। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई दिव्यांग कान, नाक और गला रोग से पीड़ित हैं। उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं हैं। बैठक में सरकार और अस्पताल प्रशासन से मांग उठाई गई कि संघ की बैठक में विशेषज्ञ चिकित्सक मुहैया करवाया जाए। बीएमओ रामपुर से भी मांग उठाई कि समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं, जिससे जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया और हर पंचायत से सक्रिय सदस्य जोड़ने का फैसला लिया। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। विद्यानंद शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई। जीवा नंद मेहता को सलाहकार नियुक्त किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष चमन लाल, सहसचिव रजनीश, शिशुपाल, अंकुश, हीरालाल, महेंद्र सिंह, बिहारी लाल, सतीश कुमार, ओम प्रकाश, निखिल, जगदीश मोहन और यशपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।