{"_id":"6a3bb301db1794bc710f0090","slug":"video-shaad-jatar-fair-begins-with-dev-arrival-in-rampur-bushahr-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: देव आगमन के साथ शुरू हुई शाड़ की जातर, ढोल-नगाड़ों की थाप पर गूंजा रामपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: देव आगमन के साथ शुरू हुई शाड़ की जातर, ढोल-नगाड़ों की थाप पर गूंजा रामपुर
Ankesh Dogra
Updated Wed, 24 Jun 2026 04:05 PM IST
Link Copied
उपमंडल रामपुर की शलाटी घोड़ी क्षेत्र में बुधवार को देव आगमन के साथ ऐतिहासिक शाड़ की जातर मेले का शुभारंभ हुआ। अधिष्ठाता देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू के सानिध्य में आयोजित इस पारंपरिक मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
भड़ावली पंचायत के छलावट गांव में देवता साहिब के पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटियों का दौर देर शाम तक चलता रहा।
वहीं कमलाऊ गांव में भी देवता साहिब के सानिध्य में पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। महिलाओं ने महानाटी प्रस्तुत की, जबकि पुरुषों, युवाओं, बुजुर्गों और देवलुओं ने भी लोकनृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर पूरा क्षेत्र लोक संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।
ग्रामीणों बिहारी लाल चौहान, हिम्मत सिंह ठाकुर, राकेश चौहान, संजीव, उत्तम, चांद ठाकुर और तिलक खिमटा ने कहा कि यह मेला सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। आधुनिक दौर में भी लोग अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।