{"_id":"693fccea4b076d73090c0a24","slug":"video-the-association-warned-that-they-would-gherao-the-secretariat-if-the-pensioners-demands-were-not-met-2025-12-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: एसोसिएशन ने चेताया, पेंशनरों की मांगें पूरी नहीं की गईं तो सचिवालय का घेराव करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: एसोसिएशन ने चेताया, पेंशनरों की मांगें पूरी नहीं की गईं तो सचिवालय का घेराव करेंगे
धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा घेराव के बाद किए गए वादे को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जल्द पूरा करें। यदि पेंशनरों की मांगें पूरी नहीं की गई तो सचिवालय का घेराव किया जाएगा। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड रामपुर के महासचिव अमोलक राम ने यह बात बैठक में कही। सोमवार को एसोसिएशन की बैठक जिला शिमला उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के संयुक्त सचिव मान दास बुशैहरी विशेष रूप से मौजूद रहे। महासचिव अमोलक राम ने बैठक का संचालन किया। रामपुर कार्यकारिणी खंड की बैठक में 14 जोन के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्षों ने भाग लिया। सरकार की कार्यशैली को लेकर रोष जताया। कहा कि धर्मशाला में 28 नवंबर को हुए धरने प्रदर्शन और विधानसभा घेराव के बाद मुख्यमंत्री ने शीघ्र जेसीसी बैठक बुलाने की हामी भरी थी, लेकिन अभी तक इस संबंध कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इसको लेकर पेंशनरों में भारी रोष है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।