{"_id":"67cd2b0a3f3fa81a24099d41","slug":"video-12-crore-36-lakh-rupees-approved-for-the-construction-of-jabal-ka-bagh-kanshiwala-road","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जाबल का बाग-कांशीवाला सड़क के निर्माण के लिए स्वीकृत हुए 12 करोड़ 36 लाख रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जाबल का बाग-कांशीवाला सड़क के निर्माण के लिए स्वीकृत हुए 12 करोड़ 36 लाख रुपए
बनोग-जबल का बाग-कांशीवाला सड़क (8.6 किलोमीटर) के निर्माण के लिए 12 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। यह सौगात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 4 फरवरी को हुई विधायक प्राथमिकता बैठक में दी थी, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति सरकार ने महज एक महीने के भीतर प्रदान कर दी। इसके अलावा, 1 करोड़ 12 लाख रुपए की राशि आर्मी को भूमि अधिग्रहण के बचे हुए भुगतान के रूप में सरकार द्वारा जमा करवाई जा रही है। इसके बाद आज क्षेत्र के ग्रामीण जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे और विधायक अजय सोलंकी का आभार जताया। इस दौरान विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का तहेदिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में नाहन विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। विधायक सोलंकी ने आश्वस्त किया कि जो भी बजट स्वीकृत हुआ है, उसका पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में कई और विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा सरकार और प्रशासन के साथ तालमेल बैठाकर क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।