सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   VIDEO : Anirudh Singh said Panchayat Bhawan of Jadol Taproli will be constructed with one crore fourteen lakh

VIDEO : अनिरुद्ध सिंह बोले- एक करोड़ चौदह लाख से बनेगा जदोल टपरोली का पंचायत भवन

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Wed, 02 Oct 2024 09:07 PM IST
VIDEO : Anirudh Singh said Panchayat Bhawan of Jadol Taproli will be constructed with one crore fourteen lakh
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने राजगढ़ उपमंडल के ग्राम पंचायत जदोल टपरोली में पझौता क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं युवा शक्ति की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान करने का उपयुक्त मंच है जो युवाओं को शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत करने के साथ-साथ जीवन में संघर्ष कर आगे बढ़ना सीखाता है तथा युवा शक्ति को नशे से दूर रखने में भी खेल का मैदान अहम भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को इतिहास आज भी स्मरण करता है पझौता आंदोलन का इतिहास विशेष है और सभी को इसे जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में विशेष आरक्षण प्रदान कर रही है। प्रदेश के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ सुनिश्चित किया जा सके। पंचायती राज मंत्री ने जदोल टपरोली पंचायत भवन निर्माण के लिए एक करोड़ चौदह लाख रुपए की राशी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गत वर्ष 47 करोड रुपए व इस वर्ष 65 करोड रुपए पंचायत भवन निर्माण के लिए स्वीकृत किए है। उन्होंने पंचायत भवन के लिए भूमि दान देने वाले परिवार का आभार व्यक्त किया तथा एसडीम राजगढ़ व तहसीलदार नोहरी को निर्देश दिए कि वह दान दी गई भूमी को शीघ्र ही पंचायतीराज विभाग को स्थानांतरित करे ताकि शीघ्र अति शीघ्र पंचायत भवन का निर्माण आरंभ किया जा सके। उन्होंने क्षेत्र वासियों द्वारा रखी गई सरकारी बस की मांग व कॉलेज भवन के अधूरे कार्य को पूर्ण करने की मांग पर कहा कि वह माननीय मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री जिनके पास परिवहन विभाग भी है के समक्ष क्षेत्र वासियों की समस्या को व्यक्तिगत रूप से रखेंगे तथा शीघ्र ही क्षेत्र की इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कोटलाबांगी पंचायत घर की मुरमम्त के लिए 10 लाख, शाया सनौरा के लिए 2 लाख, धनच मानवा पंचायत भवन की ऊपरी मंजिल के लिए प्राक्कलन अनुसार धन राशि देने की घोषणा की। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पझौता आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के प्रति जनसमूह को शपथ भी दिलाई। उन्होने देवदार का वृक्ष रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पंचायतीराज मंत्री को मेला कमेटी की ओर से शॉल, टोपी और डांगरा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगु राम मुसाफिर ने सम्बोधन करते हुए क्षेत्र की मांगों व समस्याओं को क्षेत्र वासियों की ओर से मंत्री जी के समक्ष रखा। इस अवसर पर एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर, जिला विकास अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग अभिषेक मित्तल, बीडीओ राजगढ तपेंद्र नेगी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : सोनीपत में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी की फिसली जुबान

02 Oct 2024

VIDEO : पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले, कांग्रेस के हुड्डाकरण से आश्चर्य में हूं

02 Oct 2024

VIDEO : बनारस स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाकर दिया गया क्लीन इंडिया का संदेश

02 Oct 2024

Haryana Elections 2024: हरियाणा में वोटिंग से पहले राम रहीम का पेरोल पर छूटना चुनाव पर डालेगा कितना असर?

02 Oct 2024

Ajmer News: हाईवे पर शॉर्ट सर्किट के कारण केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, अफरा-तफरी मची, बाल-बाल बचा ड्राइवर

02 Oct 2024
विज्ञापन

Tikamgarh News: रेलवे स्टेशन पर मिले शव की हुई पहचान, परिजन बोले- बीना जा रहा था

02 Oct 2024

Tikamgarh News: कुंडेश्वर के कुंड में डूबे किशोर का मिला शव, दो दिन से तलाश रही थी टीम

02 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी के लालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को दिलाई गई स्वच्छता शपथ

02 Oct 2024

VIDEO : दिल्ली के श्रद्धालु ने सजाया मां चिंतपूर्णी का दरबार

02 Oct 2024

VIDEO : कुल्लू दशहरे के लिए तीसरे दिन भी हुए ऑडिशन

02 Oct 2024

Sagar News: भाजपा नेता ने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा, ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

02 Oct 2024

VIDEO : बरेली में छत्तीसगढ़ की आईडी से बना रहे थे फर्जी दस्तावेज, दो गिरफ्तार

02 Oct 2024

VIDEO : राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री को किया नमन, पौड़ी में गूंजा गांधी जी का प्रिय भजन

02 Oct 2024

VIDEO : श्रीनगर में निकाली गई चेतना यात्रा, हर तरफ जय श्रीराम के नारों की गूंज

02 Oct 2024

VIDEO : वाराणसी के आरपी घाट पर स्वतंत्रता सेनानियों का हुआ पिण्डदान

02 Oct 2024

VIDEO : देहरादून पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू स्वच्छता अभियान में हुए शामिल, बापू को दी श्रद्धांजलि

02 Oct 2024

VIDEO : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का विरोध प्रदर्शन और भी होगा तेज, छात्रों ने बुलाई छात्रसंघ समिति की बैठक

02 Oct 2024

VIDEO : शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती

02 Oct 2024

VIDEO : Ind Vs Ban मैच की टिकट वापसी को लेकर यूपीसीए कार्यालय में लोगों का हंगामा, चार से छह अक्तूबर तक होगी वापसी

02 Oct 2024

VIDEO : नवरात्र पर इस बार करनी होगी विशेष आराधना, शुभ नहीं है देवी का आगमन मुहुर्त, देवी आराधना की विशेष विधि को जाने

02 Oct 2024

VIDEO : सिढ़पुरा नगर पंचायत में मनाई गई गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती

02 Oct 2024

VIDEO : मैक्लोडगंज की पवित्र डल झील में पानी का रिसाव, मछलियों को तालाब में शिफ्ट किया

02 Oct 2024

VIDEO : हॉट मिक्स प्लांट से प्रदूषित हो रहा वातावरण, काले धुएं से सांस लेने में हो रही लोगों को दिक्कत

02 Oct 2024

VIDEO : पितृ अमावस्या पर त्रिवेणी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

02 Oct 2024

VIDEO : कानपुर देहात में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला फायर सेफ्टी सिलिंडर, चालक की सूझबूझ से टला हादसा, जांच शुरू

02 Oct 2024

VIDEO : काशी में घाट किनारे तर्पण, पितरों की मुक्ती कामना से वंशजों ने पूरा किया कर्म

02 Oct 2024

VIDEO : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

02 Oct 2024

VIDEO : कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत... एक की हालत नाजुक; पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटे परिजन

02 Oct 2024

VIDEO : पीएचडी के लिए मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन शुरू, 15 विषयों में 40 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

02 Oct 2024

VIDEO : एचआरटीसी के 50 साल पूरे होने पर आईएसबीटी ऊना में मनाया जश्न

02 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed